मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में मोईन, पत्नी और तीन बेटियां के शव बेड के अंदर पड़ा हुआ मिला। देवरानी नजराना ने बताया कि वह बुधवार शाम बच्चों से मिली थी। छोटी बेटी एक वर्षीय अलीजबा की तबीयत खराब थी। एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड निवासी नजराना पत्नी अमजद ने बताया कि आसमा उसकी जेठानी थी। उसके जेठ काफी समय से रुड़की के पास पुसाना में रहते थे। वहां मकान बेच कर यहां आए थे। नजराना के अनुसार सबसे छोटी बेटी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसका एक अपंजीकृत डॉक्टर ने उपचार चल रहा था। गंडे ताबीज वालों को भी दिखाया था। बुधवार शाम वह परिवार के पास हाल-चाल जानने के लिए गई थी। इस दौरान सभी बच्चे खुश नजर आ रहे थे। लगभग आधा घंटा परिवार के पास रहने के बाद वह घर आ गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उठी तो देखा कि मकान पर ताला लगा हुआ है। जब देर शाम तक मकान का ताला नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजनों ने छत से जाकर देखा तो हत्याकांड का पता चला।