फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर पेड़ से लटकता हुआ एक युवती का शव पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त घटनास्थल से कुछ दूर झुग्गी -झोपड़ी में रहने वाली पुष्पा के रूप में की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परतापुर पुलिस के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के थाना मारवाड़ी क्षेत्र के अव्वा गांव निवासी पुष्पा अपनी मां संतराम देवी, भाई राहुल, बहन मंजू व केलम के साथ गगोल रोड पर कैलाश डेरी के सामने शताब्दी नगर सेक्टर- 4 सी में बनी झुग्गियों में रहती थी। पिता कैलाश की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे गगोल रोड से गुजर रहे राहगीरों ने नाले के पास पेड़ पर युवती का शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुष्पा की बुआ के बेटे विक्रम ने शव की शिनाख्त की। फोरेंसिक टीम ने आसपास से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद पुष्पा को शव को नीचे उतारा गया। विक्रम ने पुलिस को बताया कि पुष्पा परतापुर फ्लाईओवर के पास एक मसाला पीसने की दुकान पर काम करती थी। वह दो दिन से दुकान पर भी नहीं गई थी। सुबह उसने सबके साथ बैठकर खाना खाया था। बताया कि पुष्पा की चार साल साल पहले राजस्थान में पडोसी गांव निवासी चिली कुमार से शादी हुई थी। वह अपने पति से अलग रह रही थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
बुधवार को ही छोड़ी थी नौकरी, परिजनों का किसी तनाव से इन्कार
मेरठ। पुष्पा के चाचा राजेंद्र परतापुर फ्लाईओवर के पास मसाला पीसने की एक दुकान पर काम करते हैं। पुष्पा भी उसी दुकान पर काम करती थी। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने काम पर जाना बंद कर दिया था। काम छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई थी। बुधवार को वह दुकान पर गई थी और अपनी तनख्वाह भी लेकर आई थी। बताया कि सुबह उसने सभी के साथ खाना खाया था। वह तब सामान्य थी। परिजन जब काम में व्यस्त थे तभी वह घर से निकल गई थी। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें