रोहटा। थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलाहपुर निवासी आसिफ अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पहली पत्नी की बेटी सोफिया अपनी ननिहाल में रहती थी। उन्होंने बताया कि 27 जून को उसे तलाश कर घर लाया गया था। अगले दिन परिवार की एक महिला की तबीयत खराब होने पर सभी लोग उसे अस्पताल लेकर चले गए। इसी दौरान सोफिया घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।