- ब्लैकमेल और बंधक बनाने के भी लगाए आरोप, चार के खिलाफ तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चार युवकों पर गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सरधना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि एक परिचित युवक ने पहले दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि बाद में तीन अन्य युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसे करनाल और मेरठ के होटल में भी ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस के सामने भी मनमाफिक बयान देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के घर लौटने के बाद मामला परिजनों के सामने आया, जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।