फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भू-माफिया ने बंद किया शिव मंदिर मार्ग, श्रद्धालुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मखदूमपुर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का मुख्य द्वार दबंग भू-माफियाओं द्वारा बंद कर दिए जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। शिव मंदिर समिति और कॉलोनीवासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मखदूमपुर कॉलोनी में स्थित लगभग 34 वर्ष पुराने इस धार्मिक स्थल पर लंबे समय से स्थानीय निवासी पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के भू-माफियाओं ने एक राय होकर कॉलोनी की पूरी चहारदीवारी कर दी और मंदिर के मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में 16 अक्तूबर 2025 को मंदिर समिति की शिकायत पर नायब तहसीलदार, नगर पंचायत ईओ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाकर मंदिर का रास्ता खुलवाया था। 30 जुलाई की शाम दबंगों ने फिर मंदिर का गेट बंद कर दिया। पवित्र सावन मास और कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर का मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कार्यकारी अधिकारी नगर पंचायत हस्तिनापुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें