फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने का प्रयास: मेरठ के एनएएस कॉलेज में टोपी लगाने पर युवक को पीटा, बहन के साथ फीस जमा करने गया था

Wed, 27 Sep 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार को माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां एनएएस कॉलेज में टोपी लगाकर गए युवक की चार-पांच छात्रों ने जमकर पिटाई कर डाली। बताया गया कि छात्र अपनी बहन के साथ फीस जमा करने आया था।
विज्ञापन
टोपी लगाकर आए छात्र को पीटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के एनएएस कॉलेज में टोपी लगाकर गए युवक की चार-पांच छात्रों ने पिटाई कर दी। युवक बहन के साथ फीस जमा करने गया था। युवक की तहरीर पर चार छात्रों को नामजद करते हुए 10 अन्य अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरी घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी की फुटेज में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के जाकिर कालोनी में रहने वाली अलफिशा पुत्री इंसाफ अली एनएएस कॉलेज में बीएससी होम साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अलफिशा के साथ मंगलवार को उसका भाई साहिल फीस जमा करने के लिए कॉलेज गया था। साहिल ने टोपी लगा रखी थी।

प्राचार्य ऑफिस के सामने टोपी देखकर तीन चार युवकों ने कमेंट करते हुए कहा कि टोपी उतार ले। साहिल बहन के साथ फीस जमा करने विभाग में चला गया। वहां से लौटने पर प्राचार्य ऑफिस के पास खड़े युवकों में से एक ने उसको चांटा मार दिया। साहिल ने वीडियो बनानी शुरू की तो चार-पांच युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। ईंट लेकर मारने की धमकी देकर मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दी। 

साहिल की बहन ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से निकल गए। साहिल ने पुलिस को सूचना दी तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राचार्य ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें युवक मारपीट करते नजर आ गए।
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर साहिल ने मोहित डागर, विशाल डागर, अतुल ठाकुर, सागर और 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी समर प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, इस मामले में एनएएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज अग्रवाल का कहना है कि मारपीट करने वाले छात्रों को कॉलेज से निलंबित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें