फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक की कनपटी पर गोली मारी, कार में घायल मिला

Sat, 07 Mar 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कल्याण सिंह में हुई घटना, परिजनों ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

पिता का आरोप, पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की कोशिश की
गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह में प्रिय सिनेमाघर की खाली पड़ी भूमि पर खड़ी बुलेरो पिकअप गाड़ी में खतौलिया चौक निवासी शुबहान (20) घायल हालत में कार में पड़े मिले। उनकी बांई कनपटी पर गोली लगाी थी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। घायल के पिता ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके बेटे को बुलाकर जान से मारने की नीयत से कार में ले जाकर गोली मारी है।
मोहल्ला कल्याण सिंह में काफी समय से प्रिय सिनेमाघर बंद पड़ा है। उसके भवन को गिराने के बाद वहां खाली मैदान है। जिसमें आसपास के लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। सुबह के समय वहां खड़ी बुलेरो पिकअप गाड़ी में खतौलिया चौक निवासी शुबहान (20) पुत्र रिजवान उर्फ कल्लू घायल अवस्था में कार के अंदर सीट पर पड़े मिले। शुबहान की बांई कनपटी पर गोली लगी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और घायल शुबहान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। शुबहान के परिजनों ने बताया कि वह ओडिशा में कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य करता है। कुछ दिन पहले ही वहां से आया है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने देर शाम शुबहान के पिता रिजवान निवासी खतौलिया चौक की तहरीर पर मौ. जैद निवासी खतौलिया चौक व जुबैर निवासी गोल मार्किट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप लगाया था कि मौ. जैद और जुबैर के बुलाने पर शुबहान उनके पास गया था। दोनों आरोपी शुबहान को जुबैर की पिकअप के पास ले गए जो प्रिय टाकीज की खाली जगह में खडी थी। शुबहान को गाडी में बैठाकर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर मौ. जैद ने शुबहान के सिर में गोली मार दी। जिसका इलाज मेरठ मेडिकल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें