मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के कुरमाली ग्राम निवासी युवक रोहित पुत्र ब्रहम्पाल की बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को ने युवक का शव खेत में पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को सूचित किया।
यूपी: मेरठ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताई सच्चाई
परिजनों ने युवक के शव को उठाकर ग्राम के संपर्क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया लेकिन वे मार्ग पर ही डटे रहे। एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
ग्रामीण हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।