फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साले की शादी से लौट रहे युवक पर तमंचे से फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में साले की शादी से लौट रहे फैजान उर्फ ऐडा पर शुक्रवार रात आरोपी तनसीर, सुल्तान व शुऐब खान उर्फ डोरीमोन ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों से बचकर भाग रहे फैजान पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। पीड़ित ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों तनसीर व शुऐब को तमंचे के साथ पकड़ लिया।
समर गार्डन की गली नंबर-1 निवासी फैजान उर्फ ऐडा ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि करीब दो माह पहले उसके दोस्त कैफ का आरोपी सुल्तान के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर दो दिन पहले आरोपी तनसीर, शुऐब व सुल्तान ने उसके दोस्त शाकिब के साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन

फैजान के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह अपने साले की शादी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गली नंबर चार स्थित आयशा मस्जिद के पास उसे तीनों आरोपियों ने रोक लिया। आरोप है कि तीनों के हाथों में पहले से लाठी-डंडे थे। उन्होंने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमलावरों से बचने के लिए युवक गली में भागकर फारुख के घर में घुस गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि घर में घुसने से पहले हमलावरों ने उसके ऊपर तमंचे से फायरिंग की। गोली लगने से युवक बाल-बाल बचा। पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी तनसीर व शुऐब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें