फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ललियाना में पुरानी रंजिश पर मारपीट, छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। ललियाना गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि दोनों पक्षों में कई माह पहले झगड़ा हुआ था। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगों ने मौखिक समझौता करा दिया था। लेकिन शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सदाकत निवासी ललियाना ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वे अपने भाइयों और भतीजों के साथ नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले थे। तभी गांव के कादिर, आमिर जुल्फी, जर्रार उर्फ छोटे, अनस, खालिद शालिम, वसीम और इकरार ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घरों पर पथराव भी किया। इस पथराव का वीडियो भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश का विवरण
सीओ के अनुसार, कुछ माह पूर्व सदाकत के परिवार के बच्चों और जर्रार उर्फ छोटे के परिवार के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। जर्रार ने मौके पर फैसला मान लिया था। लेकिन शुक्रवार को फिर मारपीट कर दी गई। किठौर थाना पुलिस वायरल वीडियो को चिह्नित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें