फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या: मृतक ने वायरल किए थे महिला के अश्लील फोटो, दोनों की थी दोस्ती, ऐसे मिली मौत

Sun, 03 Apr 2022 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम

सार

11 मार्च को मृतक अभिषेक के साथ मारपीट की गई थी, शनिवार रात फिर से मरपीट की गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने कहना है कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि वह खुद ही जहरीला पदार्थ खाकर वहां पहुंचा था। अभिषेक की आशा से दोस्ती थी। उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर उसने अश्वलील फोटो भेज दिए थे। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी कैसे मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के साथ बीस दिन में दो बार मारपीट की गई। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जहर दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई है। अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई। युवक ने एक महिला के अश्लील फोटो वायरल कर दिए थे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर का है। मृतक के भाई हिम्मत सिंह यादव ने बताया कि 11 मार्च को उसके भाई अभिषेक यादव के साथ पास के रहने वाले रजनेश, गुल्लू उर्फ कुलदीप व दो अज्ञात ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, गिरफ्तारी नहीं हुई थी। शनिवार की रात में अभिषेक घर से थोड़ी दूरी पर घूम रहा था, वहीं पर रजनेश, गुल्लू उर्फ कुलदीप, आशा व उसके भाई ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसकी सूचना अभिषेक के घर पर फोन पर दी। इसके बाद परिजनों ने वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई को जहर देकर पीट-पीटकर मारा गया है। युवक की हत्या अवैध संबधों के शक में हुई है। आशा से उसके संबध थे और उसकी अश्लील फोटो व वीडियों वायरल कर दी थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने हिम्मत की तहरीर पर आर्ची उर्फ गन्नू, आर्ची की मां आशा, मामा अनिल और कुलदीप पुत्र सुरेंद्र, रजनेश पुत्र राजकुमार, गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक के साथ मारपीट हुई थी। महिला से उसकी दोस्ती थी। उसने महिला की अश्लील फोटो उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिए थे। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 

मृतक की महिला से थी दोस्ती, यही रंजिश की बनी वजह

अभिषेक यादव की आशा से दोस्ती थी। जिसे आशा की बेटी आर्ची और कुलदीप पसंद नहीं करते थे। आर्ची की दोस्ती रजनीश से थी इसी बात को लेकर रजनीश के साथ मिलकर 11 मार्च को अभिषेक से मारपीट की और दोबारा शनिवार देर रात उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट को लेकर वायरल वीडियो में मृतक अभिषेक पुलिस के सामने इन बातों का जिक्र करता नजर आ रहा है, उसने साफ कहा कि आशा की बेटी के दोस्तों ने उस पर हमला किया था। इसकी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। हालांकि आरोपी पक्ष का कहना है कि अभिषेक यादव खुद जहर खाकर उनके घर पर पहुंचा था, जबकि उसके भाई का आरोप है कि जहर देकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें