महिला के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
लोहिया नगर का रहने वाला एक युवक धर्म छिपकर दिल्ली में रहने वाली महिला के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब महिला जबरन लोहिया नगर स्थित उसके घर पहुंची तो परिजनों ने उसे मकान में ही बंधक बना लिया और जबरन उसका गर्भपात भी कराया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची महिला ने लव जिहाद का मामला बताते हुए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी एक महिला के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित इंडिया गेट घूमने गई तो मेरठ के लोहिया नगर निवासी अमित नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और अपने पिता को पुलिसकर्मी बताते हुए जल्द ही अपनी नौकरी भी पुलिस विभाग में लगना बताया। बाद में युवक शादी का झांसा देकर लगातार डेढ़ वर्ष तक जबरन महिला से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे दिल्ली में छोड़कर वापस लौट आया।
बाद में महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। महिला जब लोहिया नगर पहुंची तो जानकारी हुई कि युवक गैर समुदाय से है। आरोप है कि युवक ने अपने परिवार के साथ महिला को मकान में बंधक बना लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। मौका मिलने पर महिला उसके चंगुल से फरार हुई तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री नकुल गुर्जर के साथ थाना लोहिया नगर थाना पहुंची। जहां संगठन के पदाधिकारी ने मामला लव जिहाद का बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।