मेरठ के मवाना में शनिवार दिनदहाड़े खेत पर काम करने गए युवक को अगवा कर लिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ क बाद युवक की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को युवक कुछ ही दूरी पर एक बोरे में बंद मिला।