फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
मृतक रवि का फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव खोड दयालपुर का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

पुलिस बोली- घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव खोड दयालपुर में बृहस्पतिवार की शाम रवि (22) पुत्र विजयपाल का शव उसके ही खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला घरेलू कलह का बताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रवि बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि रवि पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक रवि खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार रवि रोजाना की तरह ही खेत पर गया था। मृतक के भाई गगन ने बताया कि उसका घर में कोई विवाद नहीं हुआ। रवि ने खुद फांसी नहीं लगाई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक रवि अपने भाई गगन और अजय से छोटा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मृतक की कॉल डिटेल निकलवाकर मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि रवि अपने घर से रस्सी लेकर खेत पर गया था। पुलिस जांच में अभी तक घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर खुद की जान देने की बात सामने आई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें