फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में लगी आग से दरवाजा व सामान जला

विज्ञापन
शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में लगाई आग से जले दरवाजे। (फलावदा)
विज्ञापन
महलका गांव में हुई घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फलावदा (मेरठ)। थाना फलावदा क्षेत्र के गांव महलका में सकौती मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे आग लग गई। आग लगने से मंदिर के द्वार और अंदर रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, मंदिर के पुजारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ आग लगाए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव महालका में सकौती मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीण संदीप ने उसे मंदिर के दरवाजे में आग लगने की सूचना दी। बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे मंदिर के दो दरवाजे में आग की लपटें उठती देखी। संदीप व एक अन्य ग्रामीण ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से मंदिर का दरवाजा व अंदर रखा सामान जल गया। इस आग से मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर में आग लगने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस व सीओ मवाना पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आग लगने का कारण जानने के लिए नमूने एकत्र कराए। वहीं पुजारी प्रमोद कुमार ने घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है। नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण मंदिर के अंदर प्लास्टिक के कूलर पर रखा दीया माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में लगाई आग से जले दरवाजे। (फलावदा)

शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में लगाई आग से जले दरवाजे। (फलावदा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें