फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काम से लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कुलंजन निवासी वामिक पर बुधवार रात घर लौटते समय बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव कुलंजन निवासी मोहिन उर्फ मोनू का 21 वर्षीय पुत्र वामिक सरधना की चौधरी मार्केट स्थित मुस्तफा की मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीखता है। बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि जैसे ही गांव के बाहरी छोर पर कुलंजन रजबहे की पटरी पर एक स्कूल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए बदमाश ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे उसकी पीठ में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सीएचसी सरधना ले गए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता मोहिन उर्फ मोनू ने थाना सरधना में अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावर की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें