फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक
विज्ञापन

- 40 किमी. दूर दोस्तों के साथ देदवा से भीमकुंड घाट पर नहाने पहुंचा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। लगभग 40 किमी. दूर दोस्तों के साथ भीमकुंड घाट पर स्नान करने आया देदवा गांव निवासी एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन और थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया।
लावड़ क्षेत्र के गांव देदवा थाना इंचौली निवासी 18 वर्षीय रवि पुत्र मंगते अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को स्कूटी से भीमकुंड घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दोस्तों ने मामले की जानकारी परिजनों को मोबाइल पर दी। जानकारी पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

चार-बहन भाइयों में सबसे छोटा था रवि
लावड़। हस्तिनापुर के भीमकुंड में नहाने के दौरान हुई रवि की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। ज्योति, रेनू, बंटी उससे बड़े थे। रवि के सभी बहन भाइयों की शादी हो चुकी है। मां सुशीला ने बताया कि सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला था। चार साल पहले रवि के पिता की मौत हो चुकी है और बड़ा भाई बंटी अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। रवि पीओपी का कार्य करता था और पिता की मौत के बाद वह मां के साथ अकेला रहता था। रवि की मौत जानकारी मिलने पर ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देते हुए ढंढास बंधाया।
विज्ञापन

लापता किशोर का नहीं लगा सुराग
सरधना। नगर के मोहल्ला कहारान निवासी 14 वर्षीय तनिष्क उर्फ चिंटू पुत्र बलराम का मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा। सोमवार को परिजनों ने तनिष्क के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। गंगनहर के किनारे उसकी साइकिल और कपड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने स्थानीय तैराकों से नहर में उसकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन ने एसडीआरएफ टीम बुलवाने की मांग की है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि गोताखोरों को बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात हो गई है। बुधवार को टीम आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें