फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश में बिजली व्यवस्था धड़ाम, दस घंटे बाद सामान्य हो सकी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ टूटे, 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

मेरठ। आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक काफी नुकसान पहुंचाया है। विकास भवन के बाहर पेड़ गिर गया और तहसील में मकानों के छज्जे गिर गए। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देहात क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ टूटे हैं। 33 केवी से लेकर 11 केवी तक की लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। काफी बिजलीघरों की बिजली बंद करके लाइनों में फाल्ट होने से बचा लिए गए। रात 12 बजे की गई बिजली 12 घंटे बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सामान्य हो सकी। आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है।
आंधी के चलते परतापुर ट्रांसमिशन से लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, रामलीला ग्राउंड, शारदा रोड, टीपीनगर, काजीपुर और हापुड़ बाईपास बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। मेडिकल ट्रांसमिशन से सेंट लुक्स, सिविल लाइन, पुरानी मोहनपुरी, लेडीज पार्क बिजलीघर के लिए जा रही 33 केवी लाइन भी कई जगह पेड़ों और उसकी टहनियों आदि के गिरने से ब्रेक हो गई। इसके चलते इन सभी बिजलीघर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सदर, बेगमपुल, पुराना आरटीओ, टाउन हाल आदि बिजलीघर की बिजली एहतियात के तौर पर बंद करा दी। बारिश बंद होने के बाद रात को ही लाइन स्टाफ फाल्ट ठीक करने निकल गए। घंटों तक पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढ गए। बताया गया कि आधा दर्जन बिजलीघरों को तो सुबह करीब 5 बजे तक चालू कर दिया गया। लेकिन करीब एक दर्जन बिजलीघरों की लाइनों को उठाकर जोड़ने में लंबा समय लगा।
काजीपुर, हापुड़ रोड, विकासपुरी आदि बिजलीघरों को सुबह दस बजे तक ही चालू किया जा सका। गंगानगर वन को सुबह करीब ढाई बजे और गंगानगर टू आईआईएमटी को सुबह करीब पांच बजे चालू किया जा सका। इसके अलावा पल्लवपुरम फेस वन और फेस टू में रातभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। मंगलवार दिन में भी बिजली आपूर्ति निर्बाध नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों की लाइनों पर पेड़ों और उनकी डाल आदि के गिरने से व्यवस्था खराब हो गई। इसे ठीक कराने के लिए रात को ही लाइन स्टाफ लग गए। सुबह तक अधिकतर बिजलीघरों को चालू कर दिया गया।
---
चार रुपये किलो बिका चौसा और लंगड़ा
किठौर/परीक्षितगढ़। मढ़ियाई बिजलीधर से सरधना गंगनहर पुल की 33 केवीए की विद्युत लाइन के सात पोल टूट गए और छुर, मुल्हैड़ा, भामौरी, सलावा बिजलीघर से जुड़ी लाइन भी प्रभावित रही। सरधना बिजलीघर की लाइन सही नहीं हो पाई थी। जसड़ में नोमान व हर्रा में जिसान की दीवार भी बारिश में ढह गई, गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं धौलड़ी गांव निवासी आम के ठेकेदार शफीक अहमद का कहना है कि देर रात आई आंधी से 30 प्रतिशत आम की फसल गिर गई है। वहीं शाहजहांपुर मंडी में आम की कीमत गिर गई। आंधी के कारण मंडी में अवाक बढ़ने पर चौसा और लंगड़ा आम चार रुपये किलो में बिका। पहले इनकी कीमत 10 से 12 रुपये प्रति किलो थी।
विज्ञापन

---
कॉलोनी की बाउंडीवाल गिरी
परतापुर। आंधी और बारिश से ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के प्रताप बिहार कॉलोनी में दीपक सिंहल के घर के सामने बाउंड्रीवाल गिर गई। बिल्डर वरुण अग्रवाल ने बताया कि दीवार गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसे दोबारा बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें