फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' से पहले बनाया वीडियो, फिर फिल्मी अंदाज में ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Mon, 01 Oct 2018 01:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक युवक मौत से पहले अपनी वीडियो बनाते हुए चिल्ला रहा था कि ‘मैं आज मरूंगा, अपनी जान दे दूंगा'। यह कोई फिल्मी नहीं बल्कि सचमुच की कहानी है। आगे जानिए, फिर क्या हुआ।

विज्ञापन

रविवार रात 9:30 बजे का समय। करीब 20 साल का एक युवक कासमपुर रेलवे फाटक की तरफ ट्रैक पर अपनी मौत की वीडियो बनाता जा रहा था। चिल्ला रहा था कि ‘मैं आज मरूंगा, अपनी जान दे दूंगा’। कुछ लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन वह रुका नहीं और ट्रैक पर ही लेट गया। इस बीच ट्रेन उसे रौंदती हुई निकल गई। यह हृदय विदारक दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। 

इसके बाद मौके पर पहुंची थाना सदर, कंकरखेड़ा पुलिस व जीआरपी सीमा विवाद में उलझी रही और करीब एक घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने शव कब्जे में लिया। यह घटना यूपी में मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की है। 

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह युवक कभी धीमे तो कभी तेज आवाज में बड़बड़ा रहा था। अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता हुआ कासमपुर रेलवे फाटक की तरफ ट्रैक पर चढ़ गया। चिल्लाकर बोला कि मैं आज मर जाऊंगा। अपनी जान दे दूंगा। इस बीच कई लोगों ने उसे रोका भी। समझाबुझाकर कर उसे घर जाने के लिए भी कहा। लेकिन युवक नहीं माना और वीडियो बनाते हुए ट्रैक पर जाकर लेट गया। कुछ ही देर बाद ट्रेन आई तो लोगों के चिल्लाने पर भी युवक ट्रैक से नहीं हटा। लोग तमाशबीन बने रहे और युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
यह युवक एलान करता हुआ मौत को गले लगाने जा रहा था। लेकिन लोग उसे सख्ती से रोकने के बजाय मौत का तमाशा देखते रहे। इसके बाद सूचना पर कंकरखेड़ा, सदर पुलिस और जीआरपी पहुंची तो शव को ट्रैक से हटवाने के बजाय घटनास्थल एक-दूसरे के क्षेत्र का बताती रही।

लोग चाहते तो बच सकती थी युवक की जान
लोग अगर चाहते थे तो इस मौत को टाला जा सकता था और इस युवक की जान बचायी जा सकती थी। वीडियो बनाते उसे सैकड़ों लोगों ने देखा पर युवक को बचाने के लिए सलाह देना ठीक समझा। न पुलिस को बताया न ही खुद ही रोका। लोगों को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने मौत को गले लगा लिया तो लोग हतप्रभ रह गये। कई मामलों में देखा गया है कि लोग इस तरह के मामलों में आगे आना नहीं चाहते। युवक की आत्महत्या के मामले में कोई वजह अभी तक सामने नहीं आयी है।

जेब से मिला पहचान पत्र
युवक की जेब से एक पहचान पत्र मिला। जिस पर राहुल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जय भीम नगर दर्ज मिला। इस बात की पुष्टि की जा रही है कि यह पहचान पत्र इसी युवक का था या किसी दूसरे का। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - ओमवीर सिंह, थानाध्यक्ष जीआरपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें