सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी इरफान के साथ उसके पड़ोसी ने पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
इरफान ने तहरीर में बताया कि बुधवार को रोड किनारे गाड़ी खड़ी कर वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।