मवाना। सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को साइड लगने पर हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने बाइक सवार को जमकर पीटा। मारपीट से अफरातफरी मच गई। लोग बचाव के लिए दौड़े। वहीं, कुछ लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर में मुख्य मार्ग पर वाहनों के अधिक आवागमन के कारण अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर बाइक की साइड लगने पर तीन युवकों ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से अफरातफरी मच गई और जाम लग गया। लोगों ने मारपीट करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। पकड़े गए युवक को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जिसे पुलिस थाने ले गई। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि साइड लगने काे लेकर मारपीट हो गई थी। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।