फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन बुक कर सकते हैं रेलवे के सामान्य और प्लेटफार्म टिकट

Thu, 02 May 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेलयात्री अब यूटीएस ऑन मोबाइल एप से कहीं से भी ट्रेन की सामान्य और प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं। पहले पैसेंजर अपने मोबाइल लोकेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों का ही टिकट बुक करा सकते थे।
विज्ञापन

हाल ही में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग की अधिकतर सीमा (जियो-फेंसिंग डिस्टेंस) हटाई है जिससे भारत के किसी भी स्टेशन का टिकट कहीं से भी बुक किया जा सकता है। हालांकि, जिओ फेंसिंग की इंटरनल बाउंड्री में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी लोग केवल स्टेशन के बाहर से ही टिकट बुक कर सकते हैं। यूटीएस एप के जरिए सीजन टिकट भी पैसेंजर बुक कर सकते हैं। इसके लिए सीजन टिकट विकल्प चयन करने के बाद बुक एंड ट्रेवल पेपरलेस टिकट विकल्प चयन करें। मासिक, त्रैमासिक, छमाही और सालाना टिकट बुक कर सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली का कहना है कि नई सुविधा हाल ही में चालू की गई है।
विज्ञापन





- यूटीएस एप के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया

प्लेटफार्म टिकट

- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में यूपीएस एप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।

- यूटीएस एप में मोबाइल नंबर और नाम सहित अन्य डिटेल्स भरकर अकाउंट बनाएं।

- अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी डालकर लॉगिन करें।

- एप पर दिख रहे प्लेटफार्म टिकट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

- पेपरलेस टिकट का विकल्प चुनें।

- स्टेशन का नाम और पैसेंजर की संख्या दर्ज करें और बुक टिकट पर टैप करें।

- वॉलेट या अन्य पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके भुगतान करें।

- पेमेंट होने के बाद आपकी टिकट दिखने लगेगी।





- अनारक्षित यात्रा टिकट

- उपरोक्त प्रक्रियानुसार लॉगिन करने के बाद जर्नी विकल्प चयन करें।

- पेपरलेस टिकट का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

- डिपार्चर स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन का नाम डालें।

- अब गेट फेयर (किराया जानें) ऑप्शन पर टैब करें।

- वॉलेट या अन्य पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके भुगतान करें।

- पेमेंट होने के बाद आपकी टिकट दिखने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें