मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंत्रिमंडल में केपी मलिक को जगह देकर गठवाला खाप प्रतिनिधित्व दिया है। कहा जा रहा है कि नाराज जाटों को साधने के लिए केपी मलिक को मंत्री बनाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुए बड़ौत के विधायक केेपी मलिक का शामली जिले से गहरा नाता रिश्ता है। केपी मलिक गठवाला खाप के कुडाना गांव के मूल निवासी है, जिन्हें योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल करके गठवाला खाप को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
केपी मलिक कुड़ाना खुर्द के मूल निवासी है। बचपन कुडाना गांव में बीता। कुड़ाना गांव में उनके भाई रविंद्र मलिक, चाचा बलवीर सिंह और भोपाल सिंह परिवार के साथ रहते है। कुरमाली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल करने के बाद वह 1980 में बड़ौत में अपने पिता बिशंभर सिंह के साथ आ गए थे। पिता बिशंबर सिंह बड़ौत में जिला सहकारी समिति में एमडी थे। इंटर आईटीआई मेरठ से की।
दूसरी बार बड़ौत के विधायक निर्वाचित हुए केपी मलिक के योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाई रविंद्र और देवेंद्र उत्साहित हैं। केपी मलिक को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने नाराज जाटों साधने के लिए तुरुप का पत्ता फेंका है।
आजादी के बाद प्रदेश सरकार में गठवाला खाप से पहली बार सतपाल मलिक को प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के मंत्रिमडल में स्थान मिला था। अब केपी मलिक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मलिक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद कुडाना गांव खुशी का माहौल है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि मलिक से किसान हितों की उम्मीद है।