फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे पर बसपा नेता ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसपा नेता से हुई लूट के मामले का कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर खुलासा करने का दावा किया है। उधर, बसपा नेता ने पुलिस पर लूट का फर्जी खुलासा करने का आरोप लगाया है। कहा कि जल्द ही एसपी से मिलकर सही बदमाशों को पकड़कर गाड़ी बरामद करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

चार बदमाशों ने 15 जनवरी को बसपा के जिला कोषाध्यक्ष बबलू कौशिक से केनरा बैंक के बाहर स्कार्पियो गाड़ी लूट ली थी। इस गाड़ी में एक मोबाइल भी रखा हुआ था। बसपा नेता लगातार पुलिस से बदमाशों का पता लगाकर लूट के खुलासे की मांग कर रहे थे। इसमें पुलिस ने अब गाजियाबाद के साहिबाबाद के मोहल्ला शहीद नगर के रहने वाले इमरान और हरियाणा के नूह के रानीका गांव के रहने वाले मुख्तयार को पकड़ा है। इनके पास से बसपा नेता की गाड़ी में गया मोबाइल, गाजियाबाद से लूटा गया मोबाइल व एक बाइक बरामद की गई है।
सीओ अनुज मिश्रा ने उनसे पूछताछ करने के बाद लूट का खुलासा करने का दावा किया। इस पर बसपा नेता बबलू कौशिक भड़क गए और कहा कि पुलिस ने लूट का फर्जी खुलासा किया है। जिनको पकड़ा गया है, उन्होंने बताया कि मोबाइल किसी से खरीदा था। अब पुलिस अपना पीछा छुड़ाने के लिए लूट का खुलासा करना बता रही है, जबकि पुलिस ने सही बदमाशों को नहीं पकड़ा है और उनकी गाड़ी भी बरामद नहीं की गई है। बसपा नेता बबलू कौशिक ने इस मामले में एसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें