फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जनपद में खोले जाएंगे कॉमन कंट्रोल सेंटर, मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाए : योगी आदित्यनाथ  

Sat, 08 Aug 2020 09:54 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना को मात देन के लिए एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है। संक्रमण रोकने और मरीजों को उपयुक्त उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर जिले में कॉमन कंट्रोल सेंटर खोले जाएं और जिले में उपलब्ध कुल एंबुलेंसों में से 50 प्रतिशत एंबुलेंस कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखी जाएं। कंटेमेंट जोन के क्षेत्र को छोटा कर 100 मीटर के दायरे में लाया जाए। ऐसे स्थानों पर अब पुलिस के स्थान पर होमगार्ड, पीआरडीए, एनसीसी और सिविल डिफेंस के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में कोविड -19 की स्थिति को लेकर मंडल के तीनों जिलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडल के जिलों में एल-2 व एल-3 अस्पतालों और मंडल मुख्यालय पर आरटीपीसीआर जांच की लैब का भी शीघ्र निर्माण कराया जाए। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण की स्थानीय स्तर पर जांच हो सकें। उन्होंने कहा कि एल-2 अस्पतालों में समुचित मात्रा में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर क्रियाशील स्थिति में रहें। एल-3 अस्पतालों में आईसीयू में बेड की पर्याप्त संख्या रखी जाए। डायलिसिस मशीनों की भी व्यवस्था रखी जाए।


मंडल के तीनों जनपदों के सीएमओ से एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि कोविड और नॉन कोविड एंबुलेंस अलग-अलग होनी चाहिए। एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती रहे। ऑक्सीजन की हर समय उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें कोविड-19 संक्रमण के साथ संचारी रोगों से भी लड़ना है। इसके लिए आईएमए व नर्सिंग होमों से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना किया जाए, लेकिन किसी प्रकार की अभद्रता न की जाए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें