फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखा हमला: योगेंद्र यादव बोले- 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही RSS, संविधान को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 23 Sep 2023 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि आरएसएस 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा जीती तो संविधान को खत्म कर देगी।
विज्ञापन
मंच से बोलते योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सामाजिक कार्यकर्ता और भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही है। देश को बचाना है तो उनके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। 2024 का चुनाव  संविधान सभा का चुनाव है। अगर भाजपा जीत गई तो संविधान, न्याय और सेकुलरिज्म खत्म हो जाएगा। देश को बचाने की जरूरत है। इसके लिए लोगों में आपसी शिकवे भूलकर भाजपा को हराना होगा, तभी देश को बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन


योगेंद्र यादव शनिवार को पं. प्यारे लाल शर्मा मेमोरियल हॉल में भाईचारा मंच जिला कमेटी के भाईचारा सम्मेलन में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि संसद में रमेश बिधूड़ी ने जो बदजुबानी की, उन्हें यह हौसला उससे पहले की गई इसी तरह की बातों से मिला है, जो भाजपा के विधायकों, सांसदों से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक ने कहा है।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा देश का हाल श्रीलंका जैसा करना चाहती है। इन्हें हिंदू से मतलब है ना मुसलमान से, इन्हें देश को बांटने से मतलब है। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते है। इनकी फूट डालो और राज करो, वाली अंग्रेजों जैसी नीति है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें