मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को दस दिवसीय ऐड-ऑन कोर्स का शुभारंभ हुआ। कोर्स का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा एवं योग प्रणाली रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवानंद प्रताप पांडेय रहे। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने की जीवनशैली है। योग भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मिथलेश तिवारी ने छात्राओं को योग केे मूल सिद्धांतों से परिचित कराया। साथ ही सभी छात्राओं के समक्ष ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित अन्य आसनों अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता एवं सुभाना जावेद ने किया। कार्यशाला में 70 छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. दीप्ति कौशिक, डॉ. निशा, डॉ. विनीता और डॉ. एकता सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहीं।