फायग ब्रिगेड द्वारा मिल में कर्मचारियों को आपदा आदि से बचाव की जानकारी देते हुए। (स्त्रोत मिल)
मवाना। फायर स्टेशन मवाना द्वारा मवाना शुगर मिल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर कर्मियों ने मिल कर्मचारियों को आकस्मिक घटना से बचाव, निवारण के लिए दिशा निर्देश व सुझाव दिए। मंगलवार देर शाम चीनी मिल परिसर में मवाना फायर स्टेशन प्रभारी आकाश चौहान के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें फायरमैन रणजीत सिंह, मोहम्मद फारूक और राजीव कुमार द्वारा चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारियों को मॉक ड्रिल के दौरान आकस्मिक घटना से बचाव व निवारण के लिए दिशा निर्देश दिए। संचालन मिल के सहायक महाप्रबंधक (ईएचएस) सौरभ श्रीवास्तव ने किया।