कोरोना के 104 मरीज मिले, आठ की मौत
कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है, लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के 104 मरीज मिले हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। तीन मौत मेडिकल और पांच निजी अस्पतालों में हुई हैं। शुक्रवार को 9046 सैंपलों की जांच हुई। जिले में 3437 सक्रिय मामले हैं।
अब तक 62137 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 718 लोगों की मौत दिखा रहा है। वहीं शुक्रवार को 535 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 52232 की छुट्टी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के कोविड ब्लाक में कोविड-19 रोग से ग्रसित कुल 82 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को आठ नए मरीज भर्ती हुए और सात मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) से ग्रसित एक मरीज की छुट्टी कर दी गई है।
गांवों में कोरोना के 41 मरीज मिले
गांवों में शुक्रवार को 3385 लोगों की जांच की गई, इनमें 41 कोरोना पॉजिटिव निकले। बताया गया कि छह को एंटीजन में और 35 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। 919 देहात में सक्रिय मामले हैं। 865 को मेडिकल किट बांटी गई। 253 ऐसे गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं। वहीं 325 ऐसे गांव हैं, जहां कोरोना मरीज नहीं हैं।