हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह कांविड़यों की हुई थी मौत
कांवड़ यात्रा के दौरान भावनपुर के राली चौहान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इसमें कई नाबालिग भी शामिल थे। गुस्साए लोगों के विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ सड़क पर जाम लगा दिया था। काफी दिनों तक इस मामले में बवाल चला था। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवार को सात्वना देने के लिए आए थे।
बेगमपुल पर लूट लिया था ज्वैलरी शोरूम
सात जुलाई गोपाल दी हट्टी ज्वेलर्स के मालिक की बेगमपुल स्थित दुकान पर बदमाशों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली थी। खास बात यह थी कि घटनास्थल के समय अधिकारी बेगमपुल चौकी पर बैठे थे। मालिक राजीव कपूर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव किया था। व्यापारियों ने बेगमपुल बाजार भी घटना के विरोध में बंद कर दिया था हालांकि इस मामले में खतौली के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था।
विजय नगर में घुस गए थे आरएसएस नेता के घर बदमाश
19 जनवरी को सिविल लाइन के विजयनगर में आरएसएस पदाधिकारी विवेक के घर डाका डालने के उद्देश्य से बदमाश घर में घुस गए थे। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। वारदात को विवेक की महिला रिश्तेदार ने अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। यह मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था।
दो भाई-बहन की मां ने कर डाली थी हत्या
शहर को हिला देने वाली घटना 22 मार्च को खैरनगर में हुई, जहां निशा ने अपने प्रेमी और पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने ही दोनों बच्चे मिराब और कोनन की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की लाश को गंगनहर में बहा दिया गया था। मिराब का शव तो मिला गया था लेकिन कोनेन का शव आज तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रेमी को भी जेल भेजा था।
कोल्ड स्टोरेज में धमाके से सात परदेशी मजदूरों की हुई थी मौत
दौराला के जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज में 24 फरवरी को धमाका हुआ। सात लोगों की मौत हो गई। दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोग बेहोश हो गए थे। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। पीड़ित परिवार को स्टोर मालिक ने आर्थिक मदद की थी।
बेटे ने किया था मां-बाप का कत्ल
14 मई 2023 को शास्त्रीनगर में आर्यन अपनी मां ममता और पिता प्रमोद का घर में कत्ल कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आर्यन को गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर कत्ल किया था। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा।
यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
लोहियानगर ब्लास्ट में हुई थी पांच मजदूरों की मौत
लोहियानगर में 17 अक्टूबर को फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और पांच लोगों की मौत हुई थी। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया था। इस मामले में मौके पर पटाखा फैक्टरी बताया गया था हालांकि बाद में प्रशासन साबुन फैक्टरी होने की बात प्रशासन ने कही थी।
सुरंग गैंग का हुआ था खुलासा
हापुड़ अड्डे पर 28 मार्च को न्यू अंबिका ज्वैलर्स में नाले से सुरंग बनाकर बदमाश अंदर घुस गए और 40 लाख की ज्वैलरी चोरी की थी। मालिक पीयूष गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले तीन वारदात इसी तरह सुरंग बनाकर हो चुकी थी। बाद में आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने इस मामले में बाद में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। यह आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले है।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी
मेरठ आकर रुका था माफिया अतीक का शूटर
प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में अतीक अहमद के बहनोई डा. अखलाक के घर पर 5 मार्च को आकर रुका था। एसटीएफ ने गुड्डू को पनाह देने वाले डा. अखलाक को गिरफ्तार किया और कार्रवाई की थी। अतीक की बहन और भांजियों को आरोपी बनाया गया है। यहा पर कई बार प्रयागराज पुलिस ने दबिश दी थी।