फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गोली मारी और फिर समझौते का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद के भाई साजिद ने यामीन को चोर बताकर गोली मारी है। मामला तूल पकड़ने पर अब यामीन का इलाज कराने और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई बहुत ढीली चल रही है। पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद ही किठौर पुलिस ने घटना के 18 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती यामीन ने बताया कि वह अपने भांजे जुबैर की ढूंढने के लिये फार्म हाउस के पास गया था। जुबैर फार्म हाउस के बाहर स्थित तालाब से मछली पकड़ने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान बसपा नेता मुनकाद के भाई साजिद ने उसको चोर बताकर गोली मार दी। यामीन भी शाहजहांपुर का है। इसकी जानकारी लगने के बाद साजिद वहां से चला गया। घायल को फार्म हाउस के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचा। पुलिस का कहना है कि यह घटना फार्म हाउस के चौकीदार के सामने हुई है। जिसको पुलिस गवाह भी बना सकती है। पुलिस ने फार्म हाउस में जाकर घंटों पूछताछ की, लेकिन कोई साजिद के खिलाफ बयान देने को भी तैयार नहीं हुआ। इस घटना में पुलिस की कार्रवाई भी बेहद कमजोर दिखी। सुबूत होने के बावजूद भी पुलिस ने शाम चार बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसको लेकर अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई।
एसएसपी ने किठौर पुलिस को लगाई फटकार
शाम चार बजे तक केस नहीं लिखा गया। जिस पर एसएसपी ने किठौर पुलिस को फटकार लगाई। कहा कि अगर पीड़ित की हालत गंभीर है और उसके परिजन तहरीर नहीं दे रहे तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर ले। उसके बाद इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने घायल यामीन के बयान दर्ज किए और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव
घायल यामीन ने बसपा नेता मुनकाद के भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है, यह सुनकर आरोपी पक्ष के लोगों में भी खलबली मच गई। बस फिर क्या था, आरोपी पक्ष के लोग घायल का इलाज और उसके परिवार पर समझौते करने का दबाव बनाने में जुट गए। मुकदमा न दर्ज हो इसके लिए प्रयास चलता रहा। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें