फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक बलिया में होगा। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ट्रायल प्रक्रिया के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। इस टीम में 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ से केशव, 60 किलोग्राम में तरुण कश्यप, 63 किलोग्राम में साहिल, 67 किलोग्राम भार वर्ग में बुलंदशहर से जैद, 77 किलोग्राम में वासिल, 72 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत से अभिनव, 82 किलोग्राम वर्ग में बागपत से तनिष्क, 87 किलोग्राम वर्ग में मेरठ से देव, 97 किलोग्राम में निखिल, 130 किलोग्राम में तुषार का चयन किया गया।
इसके अलावा फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम वर्ग में बागपत से साहिल, 61 किलोग्राम वर्ग में इरफान, 65 किलोग्राम वर्ग में कीर्ति, 70 किलोग्राम वर्ग में बुलंदशहर से तलहा, 74 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ से अली मोहम्मद, 79 किलोग्राम वर्ग में तनुज, 86 किलोग्राम वर्ग में हरप्रीत, 92 किलोग्राम वर्ग में अतुल, 97 किलोग्राम वर्ग में निखिल-2 और 130 किलोग्राम वर्ग में देव चौधरी का चयन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व कोच कुलविंदर ने सभी पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें