लखनऊ में पहलवान राजीव तोमर को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश दिवस पर पश्चिम यूपी के छह धुरंधर खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा गया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बागपत के वेटरन पहलवान राजीव तोमर समेत छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
लखनऊ में प्रदेश के कुल 14 खिलाड़ियों को अवार्ड दिया गया। जिले के मलकपुर गांव के अर्जुन अवार्डी पहलवान राजीव तोमर को वेटरन कैटेगरी में लक्ष्मण अवार्ड मिला। राजीव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। ओलंपियन राजीव तोमर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था। चीन में हुए एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नाम कमाया था। साल 2010 में राजीव को अर्जुन अवार्ड दिया गया। इससे पहले दिल्ली सरकार उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दे चुकी है। प्रदेश सरकार ने साल 2007 में यश भारती अवार्ड से नवाजा था। इस वक्त भारतीय टीम को कोचिंग दे रहे राजीव का कहना है कि अवार्ड मिलने से वह बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: इन तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्रांतिधरा का मान, आज सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मानित
12 साल से दावेदार थे राजीव
राजीव तोमर पिछले 12 साल से लक्ष्मण अवार्ड के दावेदार थे। उनको अवार्ड मिलने पर मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है।
इन्हें मिला सम्मान
बागपत के पहलवान राजीव तोमर, मेरठ के निशानेबाज सौरभ चौधरी, तीरंदाज चमन सिंह, एथलीट पारुल चौधरी, हापुड़ के निशानेबाज सत्येंद्र सिंह और बरेली की हॉकी खिलाड़ी रजनी जोशी। निशानेबाज सौरभ चौधरी भी जिले के बिनौली स्थित शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/