फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां के नौ स्वरूप की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में मेन विंग शाखा के किंडर गार्डन में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा मां के सभी नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, एवं मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान के द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।इस अवसर पर के बच्चों ने मां के नौ स्वरूप मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कृष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यानी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री का मोहक रूप धारण कर एक सुंदर झांकी प्रस्तुत की। जिसमें नर्सरी कक्षा से आरोही बिदुहरी, आरोही सिंह, यशवी, अक्षिता, अश्विका व अनायशा, आशविका, अनाया, एल के जी कक्षा से पूर्वी, त्रिशा, श्रेया, अद्विका, अनिका, राव्या, सृष्टि, वहीं यू के जी कक्षा से अवनी, अन्वी, अवनि, अनाया, मृगांका ने मां के नौ रूपों को धारण किया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा का यह पर्व भक्ति, शक्ति, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मीनू रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें