फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संस्कार शिविर में विधान के साथ की भगवान की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। शिविर में बच्चों ने विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा की।
विज्ञापन

सौरभ जैन एवं गौरव जैन ने बताया कि अष्ट द्रव्यों से पूजन करने का उद्देश्य आत्मशुद्धि, कर्मों का क्षय तथा मोक्ष मार्ग की प्राप्ति है। उन्होंने समझाया कि पूजन के माध्यम से मोह, क्षुधा, कामनाओं सहित आठों कर्मों का नाश कर आत्मा को शुद्ध किया जा सकता है। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, अतुल जैन एवं गौरव जैन ने बच्चों को प्रक्षाल की आवश्यक क्रियाएं कराईं। राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। शिविर में प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य विजय जैन को प्राप्त हुआ। ड्रा के माध्यम से निकाले गए भाग्यशाली प्रतिभागी अर्हम जैन को ऋतु जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें