फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजराजेश्वरी मंदिर में एक लाख किशमिश से हुई पूजा-अर्चना

Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सम्राट पैलेस राजराजेश्वरी मंदिर में पूजन
विज्ञापन
मेरठ। सम्राट पैलेस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। राधिकानंद ब्रह्मचारी ने मंडल पूजन, भगवती का पूजन किया।
विज्ञापन

मंदिर में 25 हजार किशमिश से अर्चना की गई। यजमान डॉ. सपना अग्रवाल, डॉ. शिवाकांत अग्रवाल, उमाकांत अग्रवाल, डॉ. अशोक मित्तल रहे। महाराज श्री एक लाख किशमिश से अर्चन पूर्ण किया। महाराज श्री ने बताया कि शुक्रवार को स्वाहकार होगा। यज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद भंडारा होगा। इस दौरान अनीता मित्तल, पीए सिंघल, रेनू सचदेवा, राजकुमार तनेजा रहे।
गुरु के प्रकाश स्थल को आजाद कराने वालों को किया स्मरण
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव के प्रकाश स्थान को आजाद कराने वाले हजारों शहीदों को स्मरण किया गया। सर्वप्रथम सोहदर रहिरास साहिब का पाठ हुआ। ग्रंथी भाई दिनेश सिंह ने शबद गायन किया। अरदास मुख्य ग्रंथी चरनप्रीत सिंह ने की। शबदों का गायन किया गया। ज्ञानी प्रदीप सिंह ने गुरुनानक के जन्म स्थल के विषय में बताया। इस दौरान रणजीत सिंह जस्सल, रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, सोहन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक
मेरठ। शारदा रोड स्थित ओम शिव महाकाल सेवा समिति के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। समिति के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के महापर्व पर बाबा महाकाल की चतुर्दशम महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार राजपूत, ओमकार लोधी, दीपक राजपूत, नितिन वर्मा, चिराग वाधवा रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें