डिफेंस कॉलोनी के बराबर में मद्रासी डोसा रेस्तरां पर दूसरे दिन भी लोग डोसा खाने पहुंचे, सील लगी देख लौटे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी के बराबर में स्थित साउथ इंडियन मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट के लाइसेंस को एक सप्ताह के लिए रद्द किया है। इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित सौरभ विकल और हेविन खान का कहना है कि अगर खाद्य विभाग बिना मानक पूरे किए रेस्तरां खोलने की मंजूरी देता है तो हम विरोध में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस मामले की शिकायत लखनऊ की जाएगी।
रेस्टोरेंट में खाने के दौरान सांभर में मिले कीड़े की वीडियो वायरल होने और जिलाधिकारी के आदेश पर की गई सीलिंग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हैं। डीएम के निर्देश पर सोमवार को खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए सप्ताह के लिए लाईसेंस रद्द कर दिया था।
हालांकि इस पूरे मामले से अनजान कुछ लोग मंगलवार को भी डोसा का स्वाद लेने रेस्टोरेंट पहुंचे, तो वहां सब कुछ बंद मिला। नोएडा में नौकरी करने वाले विवेक दोपहर में बाइक से मवाना क्षेत्र में अपने गांव जा रहे थे। वह डोसा पैक कराने के लिए वहां रुके तो सब बंद मिला। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना के बारे में बताया।
किचन में काम जारी
वहीं, दूसरी ओर रेस्टोरेंट की किचन में दूसरे दिन भी सफाई और पेंट का काम जारी रहा। कीड़े मिलने पर हुए हंगामे के बीच जब लोगों ने अंदर जाकर देखा था तो बाथरूम में बर्तन धुलने का काम किया जा रहा था, उसकी के बराबर में टॉयलेट था। अब किचन के अंदर सामान रखने, वॉशिंग एरिया तैयार कराया जा रहा है।
-