फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंह पर कपड़ा ढककर कोर्ट पहुंची रिश्वतखोर प्राचार्या, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एंटी करप्शन ने प्राचार्या के घर छापा मारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने प्राचार्या वंदना सिंह को 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। मंगलवार को आरोपी प्राचार्या को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान प्राचार्या मुंह पर कपड़ा ढककर कोर्ट पहुंची। एंटी करप्शन टीम ने उनके नोएडा स्थित घर पर छापा मारा
गंगानगर निवासी अमित सिवाच ने 21 अगस्त को एंटी करप्शन में शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी सिवाच ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। उनकी फर्म ने संस्थान में में ट्रेनिंग करने वाले किसानों को भोजन आपूर्ति की थी। इस आपूर्ति के 3.87 लाख रुपये बकाया थे। 16 जुलाई को प्राचार्या वंदना सिंह ने पदभार ग्रहण किया था। 20 जुलाई को अमित ने प्राचार्या से भुगतान को लेकर संपर्क किया था। प्राचार्या ने भुगतान के नाम पर 1.35 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को की थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सोमवार को एंटी करप्शन की टीम सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान गगोल पहुंची थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए वंदना सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था। मंगलवार को एंटी करप्शन ने प्राचार्या को भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट में पेश किया। प्राचार्य ने पेशी के दौरान अपना चेहरा ढक रखा था। एंटी करप्शन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्राचार्या को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-एंटी करप्शन टीम ने परिजनों से की पूछताछ
एंटी करप्शन की टीम ने प्राचार्या वंदना सिंह के नोएडा स्थित घर पर छापा मारा। एंटी करप्शन की कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेज की जांच की। टीम को घर के अंदर से कोई गैर कानूनी कागज नहीं मिला। टीम ने घर में मौजूद सभी सदस्यों से गहनता से पूछताछ की। टीम आधे घंटे से अधिक समय तक घर में मौजूद रही। एंटी करप्शन ने घर के सदस्यों के नाम नोट किए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें