फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वीर नगर जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर वीर नगर में कलश स्थापना, मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नित्य नियम पूजा से हुई। इसके उपरांत मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का विधिविधान से अभिषेक किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य सुदीप जैन को प्राप्त हुआ। कलश स्थापना का पुण्य लाभ प्रमोद जैन एवं सीमा जैन परिवार को मिला। विधान का संचालन पंडित प्रमोद जैन द्वारा किया गया। संगीतमय प्रस्तुति दीपेश पार्टी द्वारा दी गई। अंत में प्रसाद वितरण संदीप जैन एवं दीपक जैन परिवार द्वारा किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश जैन, मंत्री अमित जैन और मंच संचालन संदीप जैन ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, अतुल जैन, वरुण जैन, सतीश जैन, सलेक जैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें