फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस: मोटापा और धूम्रपान से दूरी, दिल की सेहत के लिए जरूरी, ऐसे पहचानें हार्ट अटैक है या एसिडिटी 

Wed, 29 Sep 2021 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। तब यह तय किया गया था कि हर साल सितंबर के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में इसके लिए 29 सितंबर की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हृदय रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, पर्यावरण प्रदूषण और धूम्रपान है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती हैं। इससे बचने के लिए चिकित्सक मोटापा और धूम्रपान से दूर रहने की सलाह देते हैं और हर रोज 30 मिनट व्यायाम व समय-समय पर जांच कराने को जरूरी बताते हैं। 
विज्ञापन


छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। इसीलिए लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

हृदय रोगों का तेजी से बढ़ना और उससे होने वाली मौतों के आंकड़ों को देखते हुए हृदय के प्रति गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाएं और उनका सख्ती से पालन किया जाए। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना व सावधानी रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऐसे समझें...हार्ट अटैक है या एसिडिटी
चिकित्सकों के मुताबिक, एसिडिटी में सीने में दर्द होगा, जलन होगी लेकिन धड़कन में ज्यादा अंतर नहीं होगा, उल्टी नहीं होती है। जबकि हार्टअटैक में सीने में तेज दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है। जबड़े में दर्द होता है, सीने में जलन होती है, भारीपन होता है। बैठे-बैठे पसीना आता है और सांस फूलती है। धड़कन तेज होती है और उल्टी भी आती है।

2000 में हुई थी विश्व हृदय दिवस की शुरुआत
विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। तब यह तय किया गया था कि हर साल सितंबर के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में इसके लिए 29 सितंबर की तारीख तय कर दी गई।

ऐसे रखें हृदय को स्वस्थ...
-प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए भी समय निकालें।
-सुबह और शाम के समय पैदल चलें।
-भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें। 
-ताजे फल और सब्जियां आहार में शामिल करें।
-तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान द्वारा इस पर नियंत्रण करें।
-धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
-स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।
विज्ञापन

पांच बातों पर अमल करें, दिल के रोगों से बचें 
दिल के रोगों से बचने के लिए जरूरी है कि पांच बातों का ध्यान रखें। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर सामान्य रखें, मोटापा घटाएं और व्यायाम जरूर करें। खराब दिनचर्या दिल के रोगों का बड़ा कारण है। - डॉ. राजीव अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ

तंबाकू से दूर रहें, योगा करें
दिल की बीमारी से बचने के लिए लक्षणों की पहचान जरूरी है। धूम्रपान का सेवन, तंबाकू चबाना, तली-भुनी चीजें खाना नुकसानदेह है। लंबे समय तक बैठे रहना भी खतरनाक है। - संजीव सक्सेना, हृदय रोग विशेषज्ञ

 दिल की अहमियत समझें 
 पहले रक्त दिल में पहुंचता है। फिर शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचता है, यानी दिल शरीर के लिए इंजन का कार्य करता है। इसकी अहमियत समझें।  - डॉ. ममतेश, हृदय रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें