फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस : कैंसर के प्रति जागरुक किया

विज्ञापन
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं आयुर्वेदिक परामर्श श
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महावीर विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के अंतर्गत कार्यचिकित्सा विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं आयुर्वेदिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच की आवश्यकता बताई और आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम एवं सहायक उपचार पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभागीय चिकित्सकों ने रोगियों की विस्तृत जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या और तनाव प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने कैंसर के कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय तथा आयुर्वेद में अर्बुद और ग्रंथि की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें