फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस 2021: लोगों में गजब का उत्साह, अमर उजाला के रक्तदान शिविरों पर उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

Mon, 14 Jun 2021 11:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डॉक्टरों के अनुसार 18 से 55 साल के बीच, वजन 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी है तो आप रक्तदान करने के पात्र हो जाते हैं। खाली पेट रक्तदान न करें।
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ: प्रधानाचार्या और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल अस्पताल में प्रधानाचार्या डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने आज सुबह नौ बजे अमर उजाला रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने भी रक्तदान किया। वहीं इस दौरान डॉ. अनिल चौधरी ने भी रक्तदान किया। खास बात यह है कि वे पिछले 40 साल से रक्तदान करते आ रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल ने भी रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है, वे रक्तदान के दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं। मेरठ में सभी तीन शिविर केंद्रों पर शाम चार बजे तक 193 यूनिट रक्तदान किया गया। 

रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है। शरीर की नि:शुल्क जांच हो जाती है। अमर उजाला की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर आज मेरठ में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ: रक्तदान के दौरान सेल्फी लेते दंपती - फोटो : amar ujala
मेडिकल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रीति ने बताया कि रक्त लेने के बाद उसकी जांच की जाती है। इस दौरान यदि कोई बीमारी निकलती है तो संबंधित को जानकारी देकर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। एक यूनिट रक्तदान से दाता का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन उसके ऐसा करने से किसी के घर में खुशियां लाई जा सकती हैं। इसलिए 14 जून को ब्लड बैंक आकर रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाएं। 
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ: रक्तदान के लिए लाइन लगी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि 18 से 55 साल के बीच, वजन 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी है तो आप रक्तदान करने के पात्र हो जाते हैं। खाली पेट रक्तदान न करें।

4 of 9
मेरठ: रक्तदान करते लोग। - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। रक्तदाता तीन माह बाद फिर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से होने वाली खून की हुई कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ: रक्तदान करते डॉ. अनिल चौधरी। - फोटो : amar ujala
यहां लगे हैं अमर उजाला के शिविर
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय 
कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
विज्ञापन

6 of 9
सहारनपुर: लोगों का हौसला बढ़ाते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : amar ujala
उधर, सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर शुरू हुआ। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रक्तदान करने वालों से बात की और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बचाने का प्रयास सराहनीय है। यहां शाम चार बजे तक 90 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
मुजफ्फरनगर: रक्तदान करते लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं मुजफ्फरनगर में विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार, सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल और हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने फीता काटकर किया। यहां रक्तदाता बारी-बारी से रक्तदान कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में शाम तक 69 लोगों ने रक्तदान किया।

8 of 9
बागपत: रक्तदान करते लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। वहीं सीएमओ डॉ. आरके टंडन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। बागपत में शाम चार बजे तक 68 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

9 of 9
बिजनौर: रक्तदान शिविर पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने किया। सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ कैंप में पहुंचने शुरू हो गई थी। 

इस मौके पर डीएम और एसपी ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। वहीं कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मनोज सेन ने लोगों को रक्तदान के फायदे बताएं और भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से कई बीमारियों को होने से पहले ही रोका जा सकता है। बिजनौर में 77 यूनिट रक्तदान हुआ है।

सुबह नौ बजे से शाम बजे तक पांच जिलों में हुआ 493 यूनिट रक्तदान
मेरठ      -          193 यूनिट
सहारनपुर  -        90 यूनिट
बिजनौर      -       77 यूनिट
बागपत      -        68 यूनिट
मुजफ्फरनगर -    65 यूनिट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें