फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एआई कंपनी के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थान एवं प्रसिद्ध एआई कंपनी उन्नति विद गेटवर्क के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत संस्थान के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के क्षेत्र में अपना कॅरिअर विकसित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि यह एमओयू छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा से अपने विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने, तकनीकी कौशल को विकसित करने और भविष्य के अनुरूप शिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षकों, छात्रों और संस्थान के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें