फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली को अभूतपूर्व बनाएं कार्यकर्ता : अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने बुधवार शाम को डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, हापुड़ जिलाध्यक्ष कविता माधरे, महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी की उपस्थिति में हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सांसद अरुण गोविल को बताया कि रैली की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों विधानसभाओं के लिए रैली प्रमुख नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बसों के प्रमुखों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह रैली क्षेत्र के विकास और नई उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। बैठक में रैली की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें