फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोजगार मेले में पहुंचे हस्तिनापुर से कार्यकर्ता

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे रालोद कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हस्तिनापुर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान के निर्देश पर सोमवार को हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता निजी वाहनों से मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होने पहुंचे। मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन



सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन यूपी कौशल विकास मिशन के अंतर्गत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।



इस दौरान रालोद नेता मेहरपाल काकरान, गोनी तिगरी, पिंटू मोड़ कला, अर्जुन काली, कामेश गुर्जर, सभासद प्रवीण खेड़की, ऋषिपाल प्रधान, अमित निलोहा, गुड्डू प्रधान, अंकुश प्रधान, अफजाल प्रधान, नरेंद्र प्रधान, मोहित भाटी, विपिन छाबड़ा और पाहुल धामा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें