फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टायर फैक्टरी में केबल चेक करते समय पैर फिसला, 12 फीट नीचे गिरा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पबरसा निवासी राहुल कुमार (28) पुत्र भूप सिंह मंगलवार को कॉन्टिनेंटल फैक्टरी में काम करते समय हादसे का शिकार हो गया। केबल वायर चेक करते समय अचानक पैर फिसलने से वह करीब 12 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
राहुल कुमार कॉन्टिनेंटल फैक्टरी में ठेकेदार विनय प्रताप के अधीन काम करता है। मंगलवार को वह फैक्टरी परिसर में केबल वायर चेक करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 12 फीट नीचे जा गिरा। उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद फैक्टरी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर बताया। परिजनों के अनुसार राहुल का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है और उसे आईसीयू में रखा गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, हादसे को लेकर राहुल या उसके परिजनों की ओर से फैक्टरी प्रबंधन अथवा ठेकेदार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से घायल कर्मचारी के उपचार में मदद की जा रही है। साथी कर्मचारियों ने भी किसी तरह की मांग नहीं रखी है। घटना के बाद फैक्टरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों में चर्चा रही। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने पल्लवपुरम थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें