संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। जमालपुर गोमा गांव में बुधवार को किसी बात को लेकर तीन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक, विकास व मोनू को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और मामले की जानकारी जुटाई।
सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों युवकों को थाने ले आई। बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।