फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हस्तिनापुर में मामूली विवाद को लेकर साथियों ने मजदूर की ईंट से पीटकर की हत्या 

Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आपसी विवाद के चलते मजदूर की उसके साथियों ने सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी चालीस वर्षीय पूरन सिंह पुत्र मामचंद हर रोज की तरह बुधवार रात को अपने साथियों के पास गया था। जहां पर सभी दोस्त एक साथ बैठे थे। यहां शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर आपस में  विवाद हो गया जिसमें अन्य दोस्तों ने पूरन सिंह के सिर पर ईटों से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
 
विज्ञापन

हमले में पूरन सिंह बुरी तरह घायल हो गया और अपने घर की तरफ दौड़ पड़ा लेकिन वह कुछ  ही दूरी पर गिर पड़ा। जहां अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव ग्रामीणों को उसका शव गली में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक पूरन सिंह गरीब मजदूर है। उसकी पांच बेटियां व एक बेटा है। उसकी सबसे छोटी बेटी केवल आठ साल की है। पूरे परिवार और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। मजदूर की पत्नी ऊषा ने बताया कि गांव में अवैध शराब बांटी जाती है। पूरनसिंह भी हर रोज शराब का सेवन कर देरसे घर आता था। बुधवार को जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को लगा कि वह सुबह आ जाएगा लेकिन उसका शव मिला। 

पुलिस के अनुसार पूरनसिंह के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार  किए गए हैं जिसमें उसके गंभीर चोट आई और उसकी मौत हुई। वह घटना स्थल पर इतनी रात तक  क्यों रुका किन दोस्तों के साथ बैठा था। इस सभी पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें