तावडू (नूंह)। उपमंडल के अंतर्गत बृहस्पतिवार रात नूंह-तावड़ू रोड पर गांव भाजलाका के पास स्थित गुरुग्राम पेपर मिल में रोलर मशीन के पट्टे की चपेट में आने से मवाना थाना क्षेत्र के गांव अटोरा निवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत उर्फ भीम (40) पुत्र धनपाल के रूप में हुई है।
पेपर में मिल में वह रोलर मशीन पर काम कर रहा था। काम के दौरान इंद्रजीत का पैर फिसल गया और वह रोलर के पट्टे में फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सीएचसी नूंह भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तावड़ू सदर थाना पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।