फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर तिराहे पर काम सुस्त, नहीं खुलेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर तिराहे पर काम सुस्त, नहीं खुलेगा अंडरपास
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के मुख्य केंद्र परतापुर तिराहे पर बन रहे इंटरचेंज पर काम की रफ्तार बहुत सुस्त है। तिराहे पर चारों तरफ खोदाई के बाद बीते एक माह से काम आगे नहीं बढ़ पाया है। परतापुर फ्लाईओवर से नीचे अंडरपास खोलने का प्लान भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली और देहरादून की तरफ से आने वाले वाहनों को दिक्कत बनी रहेगी।
परतापुर तिराहे पर बीते एक वर्ष से काम चल रहा है। इस कारण दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को 500 मीटर आगे से यू-टर्न लेना पड़ रहा है। एनएचएआई ने दावा किया था कुछ माह के अंदर अंडरपास तैयार कर उसे खोल दिया जाएगा। लेकिन इस प्लान को अब निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएचई तार भी शिफ्ट नहीं
इसके अलावा दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के लिए गार्डर रखने का काम किया जाना है। निरीक्षण में एनएचएआई के जीएम आरपी सिंह ने गार्डर रखने का काम 15 से 20 फरवरी के बीच तय किया था, लेकिन रेलवे ने अभी तक अपने ओएचई वायर शिफ्ट नहीं किए हैं। इससे साफ है कि एक्सप्रेस-वे का काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें